(फुरकान अंसारी)16/05/2026।

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को छोटी शाखन निवासी एक व्यक्ति ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके किराये के मकान में रहने वाला एक अन्य किरायेदार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए कनखल थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  1. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनाथ सिंह (42)

    पुत्र स्व. देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा, थाना मोफासिल, जिला भोजपुर आरा, बिहार हाल निवासी देवनगर कॉलोनी, कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर कमरा न दें और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।

पुलिस टीम में शामिल:

महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, हेड कांस्टेबल कपिल देव चौहान, कांस्टेबल धीरज कंडारी एवं कांस्टेबल सुनील।

Share.
Leave A Reply