(फुरकान अंसारी)16/05/2026।
हरिद्वार पुलिस महिला एवं बाल अपराधों को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की ने अपनी पुत्री की संदिग्ध मृत्यु को लेकर तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसकी पुत्री की मृत्यु हुई।
मामले में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर लंढौरा चौक से आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर, हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में शामिल
वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह
कांस्टेबल विकास त्यागी
कांस्टेबल रणबीर रहे।


