(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार , 8 मई 2026 ।हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने हूटर और फ्लैशर लाइट का अवैध प्रयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 मई 2026 की रात औद्योगिक चौकी बैरियर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक बुलेरो वाहन संख्या HR 798 E 3508 को रोका गया।
चेकिंग के दौरान वाहन चालक धईया पुत्र चन्द्र सिंह निवासी सिसाना, Sonipat को वाहन पर अवैध रूप से हूटर और फ्लैशर लाइट का प्रयोग करते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल,कांस्टेबल संजय बलूनी,कांस्टेबल अजय कुमार की कार्रवाई।


