(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 07 मई 2026। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के राशन कार्डों/यूनिटों की ई-केवाईसी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अभी तक लगभग 71 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूर्ण हो पाई है, जबकि इसे दिनांक 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।
इस संबंध में जनसामान्य से अपील की गई है कि भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों की सुविधा हेतु जारी “MERA eKYC” ऐप का उपयोग करें। उक्त ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर राशन कार्ड धारक स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नंबर दर्ज कर फेस रीडिंग के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड/यूनिटों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है।


