(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, रानीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 2 मई 2026 की रात सुमननगर क्षेत्र के गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल सहित रोका।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride (SPASMORE) 385 mg के कुल 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशीली दवाइयां अपने एक साथी से लाया था। पुलिस ने आरोपी और प्रकाश में आए दूसरे व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

इस्लाम पुत्र मतलूब, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी:

480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (SPASMORE)

पुलिस टीम में शामिल:

मनोहर सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक

उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर

कांस्टेबल जोत सिंह

कांस्टेबल विजयपाल

कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी

कांस्टेबल गिरेन्द्र की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply