फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार/कनखल। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कथित पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर कुछ युवा वर्चस्व स्थापित करने के लिए आपसी विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल हो रहे हैं। मारपीट के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जाते हैं।

कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही झगड़े और मारपीट की शिकायतों के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में टीमों को तैनात किया। जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान 10 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता कुलदीप के पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 126/26, धारा 109, 115(2), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकाश में आए 11 संदिग्धों में से 2 मई 2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दो नाबालिगों को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मॉडिफाई किए गए दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान 08 मोटरसाइकिलें सीज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में 

SHO देवेन्द्र सिंह रावत

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह

उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक

उपनिरीक्षक गम्भीर तोमर

अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन

उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र

हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह

कांस्टेबल सतेन्द्र रावत

कांस्टेबल उमेद सिंह

कांस्टेबल प्रलव चौहान।

Share.
Leave A Reply