फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार।Bar Council of Uttarakhand से अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होकर मोनिशा शाह ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कला की निवासी मोनिशा शाह की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
मोनिशा शाह, भाजपा युवा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहनवाज शाह की छोटी बहन हैं। उनकी इस सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना देखी जा रही है।
ग्रामवासियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने मोनिशा शाह को अधिवक्ता बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
परिवार और ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि मोनिशा शाह न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए आगे बढ़ेंगी।


