फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार, 2 मई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (A.H.T.U.) हरिद्वार की टीम ने गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया। पूछताछ में दोनों बच्चों ने स्वयं को जनकपुरी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बिना परिजनों को बताए रेल के माध्यम से पहले ऋषिकेश पहुंचे और बाद में हरिद्वार आ गए। टीम ने दोनों बच्चों को संरक्षण में लेकर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया और बाद में बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया।

बाल कल्याण समिति के निर्देश पर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को कनखल स्थित खुले आश्रय गृह में रखा गया है। पुलिस टीम बच्चों के परिजनों की तलाश और संपर्क स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है।

रेस्क्यू किए गए बच्चों का विवरण:

आर्यन पुत्र अनुज कुमार, उम्र 17 वर्ष

तुषार पुत्र बबलू, उम्र 15 वर्ष

रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम:

मुख्य आरक्षी राकेश कुमार

मुख्य आरक्षी सुरजीत कौर

आरक्षी दीपक चंद

आरक्षी शशिबाला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चों द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता की जांच की जा रही है और परिजनों से संपर्क के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply