फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित कोटरवान मोहल्ले से लापता चल रहे लगभग 15 वर्षीय किशोर फराज का शव आज गंगनहर में मिलने से परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि फराज 27 अप्रैल की रात किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन फराज का कोई पता नहीं चल पाया।
आज सुबह बहादराबाद क्षेत्र स्थित पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर में एक शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान फराज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच जारी है।
Add A Comment


