फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध पशु कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गैंग के मुखिया को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान और मांस विक्रय में लिप्त दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया। इसके आधार पर 26 अप्रैल 2026 को थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल 2026 को गैंग के मुखिया तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में गैंग के दूसरे सदस्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
तौफिक पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर)
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 473/24 धारा 272, 325 बीएनएस व 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम, कोतवाली रानीपुर
मु0अ0सं0 170/25 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम, कोतवाली रानीपुर
मु0अ0सं0 536/24 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम, कोतवाली रानीपुर
मु0अ0सं0 319/22 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम, कोतवाली रानीपुर
पुलिस टीम में शामिल
मनोहर सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक
उपनिरीक्षक चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट
कांस्टेबल करम सिंह
कांस्टेबल अजय कुमार की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply