फुरकान अंसारी संवाददाता।

मंगलौर/हरिद्वार। जनपद Haridwar में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में Haridwar Police द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। दिनांक 25/26 अप्रैल 2026 को कोतवाली मंगलौर पुलिस को जमीन विवाद को लेकर विभिन्न स्थानों पर झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ।

स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम:

विभांशु पुत्र ओमपाल, निवासी ग्राम तुगलपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार

राहुल पुत्र तेजपाल, निवासी ग्राम तुगलपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार

अमित कुमार पुत्र मदनपाल, निवासी ग्राम नारसन कला, कोतवाली मंगलौर

राकेश कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम नारसन कला, कोतवाली मंगलौर

सहेंद्र पुत्र मदनपाल, निवासी ग्राम नारसन कला, कोतवाली मंगलौर

जॉनी कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम नारसन कला, कोतवाली मंगलौर

राजेंद्र पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम नारसन कला, कोतवाली मंगलौर

जिशान पुत्र इकराम, निवासी टांडा रोड, मोहल्ला मलानपुरा, कस्बा मंगलौर

आकाश उर्फ काका पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी मालक चौक, कस्बा एवं थाना मंगलौर

अरसलान पुत्र शेरअली, निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना मंगलौर, हरिद्वार

असलम पुत्र अफजाल, निवासी हरचंदपुर, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार

नदीम पुत्र शमीम, निवासी टांडा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

Share.
Leave A Reply