फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार। SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर विवाद और शांति भंग की आशंका के मामले में 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संबंधित महिलाओं के खिलाफ धारा 126/135/170 BNSS के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट क्षेत्र में गश्त और ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच और मारपीट कर रही थीं।

जांच में सामने आया कि आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की आशंका को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक ऋषिकांत पतवाल

महिला उपनिरीक्षक अनीता शर्मा

महिला हेड कांस्टेबल शारदा राठी

महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा

कांस्टेबल अर्जुन सिंह।

Share.
Leave A Reply