फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड के अंतर्गत नियम संख्या 454(4) के तहत नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति, कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार की प्रबंध समिति के लिए निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने 05 मई 2026 को विजयी सदस्यों के नाम घोषित किए।
घोषित परिणामों के अनुसार लक्ष्मी देवी, प्रतीक्षा देवी, माया देवी, पूजा देवी, सुरेश, लक्ष्मीचंद, हेमंत और मंतलेश डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर श्यामल दबौडिए ने कहा कि यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि पूरी सहकारी समिति के विश्वास, एकजुटता और सदस्यों के सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि नई टीम पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
घोषणा के बाद समिति में नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हुई। कड़च्छ और शास्त्री नगर क्षेत्र में विजयी सदस्यों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी निर्वाचित सदस्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामल दबौडिए, पवन कुमार, अशोक कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजयपाल, सुरेश कुमार, गोपाल, सतीश लोटा, शिवपाल रवि, लक्ष्मीचंद, रमेश भूषण, रवि प्रकाश, विजयपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, मेघराज, नरेंद्र, नीतू, जगदीश प्रसाद दुबे, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, रीता रवि, चुन्नीलाल, मांगेराम, सोमपाल सिंह और राजेश मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply