फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वांछित/इनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 18/04/2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाडोवाली में एक विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि दोनों पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झगड़ रहे थे।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वे नहीं माने और विवाद बढ़ाने पर आमादा रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तथा शांति भंग की पूर्ण संभावना होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को धारा 126/135/170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:
जाबिर पुत्र जाकिर (29 वर्ष)
अनस पुत्र शेर अली (20 वर्ष)
सुहैल पुत्र गुलशेर (22 वर्ष)
सभी निवासी: ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक किशन स्वरूप
कांस्टेबल 224 सुशील कुमार
कांस्टेबल 1179 अजीत तोमर की कार्रवाई।
पुलिस की चेतावनी:
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


