फुरकान अंसारी संवाददाता।
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों में नए ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है।
Add A Comment


