फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार,16/04/2026। आज हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, बहनों एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी एवं हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल उपस्थित रहीं।
महापौर किरण जैसल ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना आदि—की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समावेशी विकास को बल मिलेगा।
सम्मेलन के दौरान कई प्रेरणादायक महिलाओं—डॉ. रागिनी, संगीता राणा एवं मंजू देवी—को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को व्यापक एवं जीवन-चक्र आधारित दृष्टिकोण से देखा गया है। इस अधिनियम के लागू होने से शासन की प्राथमिकताओं में सकारात्मक बदलाव आएगा और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसे विषयों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी।
इस अवसर पर सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलता है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक युगांतरकारी कदम बताया।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि यह अधिनियम केवल संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति से विकास अधिक समावेशी, संतुलित एवं टिकाऊ बनता है।
जिला मंत्री ऋतु ठाकुर ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कहा गया कि ऐसे सम्मेलन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर नारी वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा किया गया। उपस्थित महिलाओं से इस अभियान के समर्थन में मिस कॉल के माध्यम से जुड़ने तथा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रेनू शर्मा एवं डॉ. चित्रा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर रजनी वर्मा, विमला ढौंडियाल, प्रमिला चौहान, सिमरन कौर, शालिनी, लता, हिना, सीमा, प्रीति, चंचल, गुड्डी कश्यप, मंजू, मुस्कान, रक्षा देवी, अनीता घड़ियाल, अंजू उपाध्याय, सपना पंडित, नीति शर्मा, चंचल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


