फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब का 135वां जन्मोत्सव शास्त्री नगर, ज्वालापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीला जल विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष विशाल राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता और महान विधिवेत्ता डॉ. अंबेडकर का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जीवनभर भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। संविधान की रचना कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने सभी से उनके विचारों को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि जिला कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार ने कहा कि समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने संविधान के पालन के माध्यम से देश को मजबूत बनाने की बात कही। भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष विशाल राठौर ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कोटद्वार के उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत राठौर, रवि प्रकाश, सतीश कुमार, रामकुमार राणा, प्रियंक कुमार, विशाल गर्ग, बाबूलाल सुमन, शिवदत्त, मास्टर जयपाल और धनीराम सहित कई लोगों ने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर समिति के यशपाल सिंह, सुनील कुमार, रफल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, विक्रांत सिंह, कमल उनियाल, नेपाल सिंह, महेश उनियाल, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद


