फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार, 14 अप्रैल 2026। आज़ मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस दौरान पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वहीं विशाल राठौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए।

 

कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी-अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयोजक सुनील कुमार, महामंत्री अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल, प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार-की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply