फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार 14 अप्रैल 2026। आज बैसाखी पर्व के अवसर पर जब समस्त ड्यूटी फोर्स अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी, उसी दौरान बिहार से आए एक बुजुर्ग दंपत्ति दुखी अवस्था में CCR चौक पहुंचे।

बुजुर्ग दंपत्ति रामचंद्र साह पुत्र केवल सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम खराज, दूधपूरा, जिला समस्तीपुर (बिहार) एवं उनकी धर्मपत्नी अलखचांद देवी ने चौकी रोड़ी बेलवाला में नियुक्त अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा को बताया कि उनका पुत्र नरेश कुमार पिछले तीन वर्षों से लापता है। उन्होंने अपने पुत्र की तलाश के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाल ही में उन्हें सूचना मिली थी कि उनका पुत्र हरिद्वार में हो सकता है, जिसके बाद वे उसे खोजते हुए यहां पहुंचे।

इस सूचना पर प्रभारी चौकी इंचार्ज नवीन चौहान के निर्देशन में अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा, मुख्य आरक्षी संजय पाल एवं कांस्टेबल पवन ने तत्परता दिखाते हुए अपना स्थानीय मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और गुमशुदा नरेश कुमार की तलाश शुरू की।

लगभग 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा युवक नरेश कुमार को सकुशल ढूंढ निकाला और उसे चौकी रोड़ी बेलवाला लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बिछड़े बेटे से मिलकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे और उन्होंने रोड़ी बेलवाला पुलिस, विशेष रूप से अपर उप निरीक्षक संदीप वर्मा और उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply