फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।
जनपद के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं बाबा साहब की प्रतिमाओं पर रात भर विशेष निगरानी रखी गई।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया गया।


