फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार ।दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 12:45 बजे प्रेम नगर फ्लाईओवर (देहरादून साइड), सतनाम साक्षी घाट के ऊपर एक सड़क दुर्घटना हुई। इंडियन ऑयल के टैंकर (UK07 CC 1920) को हरियाणा नंबर की मिराज कार (HR26 DU8179) ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची सीपीयू एवं यातायात पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राइवेट वाहन एवं एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय हरिद्वार उपचार के लिए भिजवाया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन एवं एनएच की हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क किनारे हटाकर थाना कनखल के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। (सूचना प्राप्त)

Share.
Leave A Reply