फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार /रुड़की ,11 अप्रैल 2026।गौवंश संरक्षण को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोतवाली रुड़की पुलिस एवं गौ स्क्वाड टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गौकशी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि ग्राम जौरासी स्थित एक मकान में गौकशी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने 76.03 किलोग्राम गौवंशीय मांस एवं पशु कटान उपकरण बरामद किए हैं।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 121/2026 के तहत गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में 

उ0नि0 शरद सिंह, उत्तराखंड गौ स्क्वाड, हरिद्वार

का0 पवन कुमार

का0 प्रवीण कुमार

का0 ब्रिज किशोर

का0 राजेंद्र

महिला का0 लखमीरी, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र

का0 गोविंद तोमर, कोतवाली रुड़की

का0 विकास त्यागी, कोतवाली रुड़की की कार्रवाई।

 पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Share.
Leave A Reply