हरिद्वार,11-04-2026।ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 10-04-2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान, जिला बड़ौत (बागपत, उत्तर प्रदेश) को बहादराबाद जाने वाली नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 06.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी द्वारा उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल (प्रभारी चौकी बाजार),कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल मनोज डोभाल की कार्रवाई।


