हरिद्वार ,07.04.2026 को समय लगभग 19:40 बजे डायल 112 के माध्यम से हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रसियाबड़ के पास हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर थाना अध्यक्ष श्यामपुर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय भी उपस्थित रहे।
जाँच में पाया गया कि एक प्राइवेट बस (जो देहरादून से बारात लेकर नागलसोती, बिजनौर जा रही थी) तथा एक रोडवेज बस (जो बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी) की रसियाबड़ के पास आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दुर्घटना हो गई। बारात वाली बस में सवार लगभग 10–15 व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से 2 व्यक्ति बस में फँस गए थे।
पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए फँसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घायलों का उपचार जारी है।
घायल व्यक्तियों का विवरण:
अनीश पुत्र मकबूल, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), उम्र 60 वर्ष
मुराद अली पुत्र वहीद, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), मो0 नं0 7895090343
सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0)
नईम पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी ग्राम नागलसोती, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0)
नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह, निवासी शहजादपुर (उ0प्र0), उम्र 55 वर्ष
निष्कर्ष:
स्थिति नियंत्रण में है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा घायलों का उपचार जारी है।
Add A Comment


