ऋषिकेश के पशुलोक बैराज मे सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया गया, जिसमें निजी कंपनी के विमान ने बहते जल से टेकऑफ और लैंडिंग दोनों सफलतापूर्वक पूरी की। यह पहल उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश-विदेश के पर्यटक कम समय में प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सरकार भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील समेत अन्य जलाशयों तक विस्तार देने की योजना बना रही है, जिससे उत्तराखंड हवाई पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Share.
Leave A Reply