हरिद्वार।07/04/2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली ज्वालापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटरों एवं पूर्व में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा तस्करी व मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की परेड आयोजित की गई।

इस दौरान प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल एवं उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान भी मौजूद रहे। थाना क्षेत्र में निवासरत सभी हिस्ट्रीशीटर इस परेड में उपस्थित हुए।

पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों से उनके वर्तमान कार्यों की जानकारी ली गई और कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी अपराध में संलिप्तता या पुनरावृत्ति पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने वर्तमान कार्यों का विवरण कोतवाली ज्वालापुर को उपलब्ध कराएं तथा अपनी नियमित उपस्थिति हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में दर्ज कराएं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है और यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि दोबारा सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जिला बदर सहित आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply