फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां महज 12 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04 अप्रैल 2026 की शाम को पुराना मंगलौर नहर पुल पर एक साइकिल सवार फेरी वाले से तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट की गई थी। पीड़ित श्याम कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान लिंक रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने 25 फरवरी 2026 को ग्राम थीथकी में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹520 की लूटी हुई नकदी, एक चाकू, एक आधार कार्ड और लगभग 3 किलो तांबे के चोरी के तार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
आलोक उर्फ मीठा पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम नजरपुरा, कोतवाली मंगलौर
आपराधिक इतिहास
आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके शातिर अपराधी होने की पुष्टि करते हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वाजिन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, कांस्टेबल मोहन पंवार और कांस्टेबल विनोद वर्तवाल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका
Add A Comment


