फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 03/04/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार एवं अन्य पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जैसे रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग, रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग आदि पर सघन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए कुल 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस चालान की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त, एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगाए जाने के कारण मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने और सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में खेमेंद्र गंगवार व0 उप निरीक्षक , उप नि0 समीप पांडेय ic रेल , उप नि0 अंशुल अग्रवाल , उप निरीक्षक बारु सिंह , अपर उप नि0 राकेश सिंह , हे0 का0धर्मेन्द्र, हे0 का0 प्रमोद पुरोहित  का0 अमित गौड़, राजेश बिष्ट, मनोज डोभाल, मुकेश कुमार, गणेश, आलोक सिंह, कपिल गोला, रवि कुमार, सतवीर सिंह आदि ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Share.
Leave A Reply