हरिद्वार पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 120 नशीले कैप्सूल बरामद
फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर छापेमारी एवं निगरानी शुरू की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 120 नशीले कैप्सूल (Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride और Dicyclomine Hydrochloride) बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन कैप्सूल को मेडिकल स्टोर से लाकर नशा करने वालों को ऊंचे दामों में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 विपिन कुमार
हे0का0 रियाज अली
हे0का0 पंचम प्रकाश
हे0का0 शमशेर खां की कार्रवाई।


