फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम जौरासी में गौकशी कर उसका मांस एक घर में रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिफाकत के मकान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य 5 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 25 किलो गौवंशीय मांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की में आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में
उ0नि0 ध्वजवीर सिंह।
उ0नि0 आनन्द मेहरा
कांस्टेबल रणवीर सिंह
कांस्टेबल अनिल शर्मा की कार्रवाई।


