फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में महिला से सोने के कुंडल छीनने की घटना का तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सक्रियता और डिजिटल साक्ष्यों के सटीक विश्लेषण से यह सफलता हासिल हुई।
दिनांक 27.03.2026 को रोशनाबाद निवासी वादिया की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल लूटने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 118/2026 पंजीकृत किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सिडकुल पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और लगातार सुरागरसी जारी रखी। इसी क्रम में दिनांक 01.04.2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान नसीम मलिक (32 वर्ष) पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) तथा लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादियां हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी और इसी कारण उसने अपराध किया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टी में
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगाई
हेड कांस्टेबल देशराज
हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक
कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद की कार्रवाई।


