फुरकान अंसारी , संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस ने पेशेवर जमानती गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के कथित सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी गैंग के तीन सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग का मास्टरमाइंड सरफराज अपने साथी सतीश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की जमानत करवाता था। आरोपियों द्वारा न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठे शपथपत्र और कागजात प्रस्तुत किए जाते थे।
दिनांक 23.03.2026 को सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह करने के मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें कमलेश, उज्ज्वल और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसी क्रम में आगे की विवेचना करते हुए पुलिस टीम ने 26.03.2026 को गैंग के सरगना सरफराज और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों ने जीएम द्वितीय कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे में फर्जी जमीन के कागजात लगाकर जमानत ली थी। ये कागजात किसी अन्य व्यक्ति के थे, जिसे इस बात की जानकारी भी नहीं थी।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply