फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार,26.03.2026।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत शिवालिक नगर में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने मात्र 21 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दिनांक 23.03.2026 को वादी सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, संदिग्धों से पूछताछ तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

दिनांक 25.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से आरोपी अनमोल गर्ग (उम्र 24 वर्ष) पुत्र रजनीश गर्ग, निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध फोल्डिंग चाकू तथा लूटी गई सोने की चेन का एक हिस्सा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से चैन स्नैचिंग जैसी घटनाएं करते हैं। घटना से पूर्व दोनों ने क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर संचालक को निशाना बनाया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

 गिरफ्तार आरोपी:

अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग, निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर (उ0प्र0), उम्र 24 वर्ष

 बरामदगी:

लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा (लगभग ₹1.10 लाख)

एक अवैध फोल्डिंग चाकू

₹200 नगद

 पुलिस टीम:

आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट

अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

कांस्टेबल दीप गौड़

कांस्टेबल अर्जुन रावत

कांस्टेबल मंजीत राणा की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply