पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार,24 मार्च 2026। दिनांक 23.03.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक, निवासी गायत्री विहार, सप्तऋषि, कोतवाली नगर, हरिद्वार द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया गया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार में मु0अ0सं0-126/2026 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सघन सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस टीम में
म0उ0नि0 अनिता शर्मा
उ0नि0 राधाकृष्ण रतूड़ी
हे0का0 गुलशन नेगी
हे0का0 प्रदीप पंवार की कार्रवाई।


