• एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चल रहा अभियान

• अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 03 छोटे हाथी सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

• 07 गोवंशीय पशु सकुशल बरामद, मौके पर कराया गया मेडिकल

• आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशी

हरिद्वार, 17 मार्च 26।रिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के विरुद्ध पूरे जनपद में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16.03.2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 07 गोवंशीय पशुओं को सकुशल बरामद किया। विवरण निम्नानुसार है—

कार्रवाई का विवरण

1. कस्बा भगवानपुर में चेकिंग के दौरान कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक छोटे हाथी (वाहन) को रोका गया। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति—रियाज एवं अजय—मौजूद मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 02 गोवंशीय पशु दयनीय अवस्था में पाए गए।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल पशुओं को रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।

2. शिकायत के आधार पर दूसरी कार्रवाई

नरवाला (हरियाणा) निवासी शिकायतकर्ता रणवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 02 छोटे हाथियों से क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 05 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया।

इस दौरान वाहनों के चालकों सहित 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मौके पर चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर सभी पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

कानूनी कार्रवाई

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहाहै।पुलिस टीम – उ.नि. सुनील रमोला,उ.नि. प्रदीप चौहान,का. रविंद्र राणा,का. दीपक ममंगाई की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply