फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 16 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.03.2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) तैयार कर अवैध तमंचे व पिस्टल बना रहा था।

पुलिस ने मौके से 06 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी .22 बोर राइफल सहित हथियार बनाने के कई उपकरण और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही हैपुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ,कोतवाली गंगनहर

व0उ0नि0 दीप कुमार

उ0नि0 मुनव्वर हसन

उ0नि0 नवीन कुमार

उ0नि0 पंकज कुमार

अपर उप निरीक्षक मनीष कवि

हे0का0 इसरार अली

का0 नितिन

का0 रवि कुमार

का0 चालक लाल सिंह की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply