(संवाददाता , फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 13 मार्च 2026। पवित्र रमजान के चौथे जुमे की नमाज़ जनपद हरिद्वार में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
जमालपुर, भगवानपुर, श्यामपुर, झबरेड़ा और ज्वालापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सतर्क निगरानी की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Share.
Leave A Reply