50 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार थाना पथरी, 7 मार्च2026।
हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 50 किलो गौवंशीय पशुमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के दौरान आज दिनांक 07 मार्च 2026 की सुबह ग्राम ऐथल से खांड बस्ती की ओर जाने वाली चक रोड पर ट्यूबवेल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से लगभग 50 किलो अवैध गौवंशीय पशुमांस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना पथरी में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उपनिरीक्षक मुकेश सिंह
हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह
कांस्टेबल राकेश नेगी
कांस्टेबल नवीन कुमार की कार्रवाई।
Add A Comment


