(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 06 मार्च 2026। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहल्ला कस्सावान क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में भैंस वंशीय मांस और कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना मिली थी कि मोहल्ला कस्सावान में कुरैशियान मस्जिद के पास एक मकान में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय (प्रभारी चौकी रेल) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से अवैध भैंस वंशीय मांस और कटान के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी से भैंस मांस काटने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपाल जादौन को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में भैंस वंशीय मांस के नमूने लेकर उन्हें दो पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बों में सील किया गया, जबकि शेष मांस को चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी, निवासी मोहल्ला कस्सावान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

लगभग 180 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस

पशु कटान के उपकरण।उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय (प्रभारी चौकी रेल),कांस्टेबल गणेश तोमर,कांस्टेबल रवि चौहान आदि की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply