(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,03/03/2026 कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला घोसियान में बच्चों के आपसी झगड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पथराव कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी।
सूचना पर तत्काल पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 अभियुक्तों को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार किया। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। शांति व्यवस्था भंग करने पर जो भी व्यक्ति शामिल हैं उनकी भी पुलिस कर रहीं हैं तलाश।
अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत चालान कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पता
(1) अभियुक्त, निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
(2) अभियुक्त, निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती है।
ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार,उपनिरीक्षक रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय,उपनिरीक्षक बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल,कांस्टेबल अमित गॉड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल आलोक सिंह,कांस्टेबल कपिल कुमार गोला की कार्रवाई।


