होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने दिया भाईचारे का संदेश, हेमा भंडारी ने कहा कि रमजान में ‘राम’ का और होली में ‘अली’ का नाम आता है। यह संदेश जन अधिकार पार्टी दे रही है।
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 1 मार्च 2026। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बड़ी एकड़ कला में आयोजित होली मिलन समारोह में जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने देशवासियों को एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण कोमल एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा और राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बढ़ते नफरत के माहौल के बीच जन अधिकार पार्टी भाईचारे और एकता का संदेश देकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी “घर-घर नेता” बनाने का संकल्प लेकर जनता के बीच काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस जाति-धर्म की राजनीति कर केवल वोट बटोरने का कार्य कर रही हैं, जबकि जन अधिकार पार्टी जमीनी स्तर पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी को फूलों की वर्षा कर होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक परिवार है, जिसमें सभी सदस्य समान रूप से जुड़े हैं। होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, और इसका जीवंत उदाहरण इस कार्यक्रम में विभिन्न जाति और धर्म के लोगों की सहभागिता है।
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि रमजान में ‘राम’ का और होली में ‘अली’ का नाम आता है। यह संदेश जन अधिकार पार्टी दे रही है कि भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एक साथ मंच साझा कर होली और रमजान की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम में भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने गीता के श्लोकों का वाचन कर होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत ठेकेदार, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, इकराम मलिक, अमजद इलाही, जिलाध्यक्ष हरिद्वार दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष रुड़की नदीम, अनुशासन समिति अध्यक्ष इलियास शाह, विधानसभा प्रभारी लक्सर जमाल अख्तर, महिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन, साजिद बीडीसी, डॉ. यासीन, आरिफ अल्वी, मोनू शाह, शाहिद शाह, यूनुस, शाहनजर, प्रदीप शर्मा, फारुख खान, मुजम्मिल, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, सोनू उस्मान, आस मोहम्मद, नभ बंसल, निखिल राणा, सलीम खान सहित अनेक ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


