आजाद अली की मौजूदगी में सुल्तानपुर में जन अधिकार पार्टी को मिली मजबूती, इकराम साबरी ने साथियों संग ग्रहण की सदस्यता

(फुरकान अंसारी) 27 फरवरी 2026। 

लक्सर विधानसभा की नगर पंचायत सुल्तानपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब गरीब कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी ने अपनी टीम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।

पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के उत्थान के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से वसीम राणा, सन्नवर अली, जुल्फिकार अली, फुरकान अली, माजिद अली, डॉ. सुल्तान, फुरकान कुरैशी, अयान मलिक, माजिद फुरकान, शाहिद अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सर्वसमाज के सम्मान की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि इकराम साबरी और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत है। उनके जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन ने कहा कि सुल्तानपुर में बढ़ता जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग अब जनहित और विकास की राजनीति के साथ खड़े होना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

इकराम साबरी ने कहा कि जन अधिकार पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सामाजिक समरसता और विकास के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान, जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन, ब्लॉक अध्यक्ष अहसान शाह, शाहरुख, महबूब, साजिद फारूक, सानू पुंडीर, अमन जैन, गुलजार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि नगर पंचायत सुल्तानपुर से लेकर लक्सर विधानसभा, जिला और पूरे देश में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) को मजबूती प्रदान करेंगे।

Share.
Leave A Reply