(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। दिनांक 25.02.2026 को थाना कनखल क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित टिप्पणी की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई की। वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी युवक, निवासी आचार्यान मोहल्ला चौपड़, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अ0उ0नि0 नन्द किशोर,अ0उ0नि0 सूरजपाल,का0 पंकज चौहान की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply