अपराध गोष्ठी (रमजान/होली विशेष फोकस)

कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित

क्राइम मीटिंग में कप्तान नवनीत सिंह के सख्त तेवर, परफॉर्मेंस आधारित जिम्मेदारी तय

जिले में घटे जघन्य अपराधों के अनावरण के प्रयासों की सराहना

अपराध होने से पहले रोकथाम पर दिया विशेष ज़ोर 

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों पर विशेष फोकस

साइबर सेल हरिद्वार के कार्यों पर संतोष, बेहतर रिस्पांस के निर्देश

मुख्यालय स्तर के अभियानों की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य पर शाबाशी व लापरवाही पर फटकार

सीएम हेल्पलाइन व शिकायत प्रकोष्ठ के प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

फायर स्टेशनों को एक्टिव मोड में रहने व रिस्पांस टाइम सुधारने के निर्देश

नशा उन्मूलन अभियान में सतही नहीं, जड़ तक कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार।जनपद पुलिस लाइन रोशनाबाद के सभागार स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दिनांक 25.02.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जनवरी की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

अपराध गोष्ठी में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न अपराध शीर्षकों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—

अपराध गोष्ठी के मुख्य बिंदु (रमजान/होली विशेष निर्देश)

प्रचलित रमजान एवं आगामी होली/ईद के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमित गश्त एवं जिम्मेदारी तय की जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों में सर्किल ऑफिसर्स के नेतृत्व में सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए।

त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित थाना प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधीनस्थों को दैनिक टास्क निर्धारित किए जाएं।

आगामी चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए ट्रैफिक प्लान समय से तैयार किया जाए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिशा-सूचक होर्डिंग्स लगाकर यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

एएचटीयू टीम ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षावृत्ति, बालश्रम आदि में संलिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करे।

पुलिस कार्यालय में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का 15 दिन के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

वाहन दुर्घटना संबंधी मुकदमों में एमएसीटी, आई-रेड एवं सोलैशियम स्कीम की मॉनिटरिंग थानाध्यक्ष स्वयं करें।

गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

गर्मी के मौसम से पूर्व सभी फायर स्टेशन एक्टिव मोड में रहें। आग की घटनाओं में रिस्पांस टाइम बेहतर किया जाए।

दर्ज मुकदमों में पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केवल औपचारिक नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशे की जड़ तक पहुंचा जाए।

होली/ईद के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित कर हुड़दंगियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश हेतु प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जाए।

कॉलनमी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share.
Leave A Reply