जी.आई.सी. के प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
दूसरे के प्रवेश पत्र पर अपना फोटो चस्पा कर परीक्षा देते पकड़े गए आरोपी
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। दिनांक 24.02.2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर (महदूद) के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा कोतवाली रानीपुर में लिखित सूचना दी गई कि बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान 04 युवतियां एवं 03 युवक मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपना फोटो चस्पा कर उनके स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। एक अन्य संदिग्ध परीक्षा केंद्र से फरार हो गया।
प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 59/2026 धारा 318(2), 319(2), 61(2) बी.एन.एस. तथा 3/6 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता एवं वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद 07 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
व0उ0नि0 प्रदीप कुमार
उ0नि0 मन्दीप सिंह
कांस्टेबल संजय बलूनी
कांस्टेबल गम्भीर तोमर
कांस्टेबल दीप गौड़
महिला कांस्टेबल अनीता
महिला कांस्टेबल सुमन।


