हरिद्वार/मंगलौर, 22 फरवरी 2026। नहर पटरी स्थित पुराने पीर के पास 17 फरवरी 2026 को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने पूरे प्रकरण का राजफाश किया।
घटना का विवरण
दिनांक 17-02-2026 को पुराने पीर, मंगलौर नहर पटरी मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव थे और पत्थर से कुचले जाने के स्पष्ट निशान मिले। मृतक की पहचान घोसीपुरा, मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई।
मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में मु0अ0सं0 110/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
संयुक्त टीम ने किया खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।
जांच के दौरान सीसीटीवी व अन्य स्रोतों से जानकारी मिली कि घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश करते हुए पुलिस टीम ने देवबंद तिराहे के पास एक युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान बाद में विनायक त्यागी के रूप में हुई।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सराय ज्वालापुर में किराये पर रहता है। 17 फरवरी को अपने घर मुजफ्फरनगर जाने के दौरान रुड़की बस अड्डे के पास शराब लेने गया, जहां उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। ठेका बंद होने के कारण दोनों रामपुर चुंगी स्थित शराब के ठेके पर गए और शराब खरीदी।
इसके बाद दोनों नहर पटरी स्थित पीर के पास बाग में बैठकर शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों के लालच में उसने नशे की हालत में प्रदीप का पहले गला दबाया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक की जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
बरामदगी
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने—
हत्या में प्रयुक्त पत्थर
लूटी गई धनराशि 20,000 रुपये
खून से सनी जैकेट
बरामद कर ली है। विधिक कार्यवाही जारी है।
आरोपी का विवरण
विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी
निवासी: बरला, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता: सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जिला हरिद्वार
उम्र: 26 वर्ष
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
व0उ0नि0 मनोज गैरोला
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
उ0नि0 अशोक सिरसवाल
अ0उ0नि0 श्यामबाबू
है0का0 माजिद खान
है0का0 अमित शर्मा
सीआईयू टीम
उ0नि0 संजय पुनिया
अ0उ0नि0 अश्वनी यादव
है0का0 मनमोहन भंडारी
का0 महिपाल तोमर
का0 राहुल
का0 अजय काला आदि ।
का0 उबैद
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Add A Comment


