महंत बृजेश दास हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार 17 फरवरी 2026। जनपद पुलिस ने महंत बृजेश दास की गुमशुदगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या की वारदात का खुलासा किया है। मानसिक एवं वित्तीय प्रताड़ना से परेशान दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को नदी में बहा दिया।
 लापता होने की सूचना
दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह द्वारा थाना भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास दिनांक 05 फरवरी 2026 से लापता हैं।
प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना भगवानपुर में गुमशुदगी क्रमांक 02/2026 पंजीकृत की गई।
 पड़ताल में मिली महत्वपूर्ण लीड
थाना भगवानपुर एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा गहन जांच में सामने आया कि मृतक बृजेश दास का संपर्क बागपत निवासी एक महिला से था। अंतिम बार भी मोबाइल के माध्यम से उसी महिला से बातचीत हुई थी।
 पूछताछ में खुलासा
गंभीर पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि बृजेश दास उसका पुराना परिचित था और रिश्तेदारी के कारण उसका घर आना-जाना था।
महिला ने बताया कि मृतक द्वारा मानसिक एवं वित्तीय दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने 05 फरवरी 2026 को उसे अपने घर बुलाया।
पूर्व नियोजित योजना के तहत महिला के पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी एवं उसके भाई ने रात के अंधेरे में शव और मोटरसाइकिल को नदी में बहा दिया।
 सबूत मिटाने की कोशिश
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने –
मृतक का मोबाइल फोन
खून लगी चादर व गद्दा
मृतक के कपड़े
शव लपेटने में प्रयुक्त चादर
को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास किया।
निशानदेही पर बरामदगी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने:
नदी किनारे से महंत बृजेश दास का शव बरामद किया
भूसे के ढेर से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की
मृतक के मोबाइल के अधजले पार्ट्स एवं बैटरी
जले कपड़ों की राख
खून से सना फर्श
बरामद किए।
 गिरफ्तार आरोपित
संजीव पुत्र स्व० रामपाल, निवासी ग्राम गांगनौली, थाना दोघट, जिला बागपत (उ.प्र.)
महिला (पत्नी संजीव), निवासी उपरोक्त
जोगेंद्र पुत्र स्व० रामपाल, वर्तमान निवासी सोनीपत (हरियाणा)
 पुलिस टीम – थाना भगवानपुर
प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
उ0नि0 नीरज रावत
उ0नि0 बालाराम जोशी
अ0उ0नि0 मनोज कुमार
का0 संजीव यादव
का0 उवैदउल्लाह
का0 संजय पंवार
म0का0 अनुपमा
का0 महिपाल (सीआईयू रुड़की)
 निष्कर्ष।
नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदलने की साजिश का खुलासा किया। पुलिस की सतर्कता और पेशेवर जांच के चलते आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply