हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं होटल/ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में दिनांक 16/02/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थानों/सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे कुल 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने और न पिलाने की सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस टीम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ,उप निरीक्षक मनीष भंडारी,अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर,कांस्टेबल रवि,कांस्टेबल सतवीर सिंह,कांस्टेबल सुरेंद्र,कांस्टेबल देवेंद्र सिंह,कांस्टेबल दिनेश,कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह (चेतक कर्मी) कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply