(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 13 फरवरी 2026।हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित मंडी कुएं वाली जामा मस्जिद की नई प्रबंधक समिति के गठन के बाद खुशी का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ज्वालापुर अंसारी बिरादरी कुनबों के अध्यक्ष हाजी मुनफैत अंसारी ने अपने निजी निवास पर नवगठित समिति का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर हाजी मुनफैत अंसारी को मस्जिद की नई प्रबंधक समिति का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। ज्वालापुर ईद कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमशेद खान एवं हाजी सफी खान ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मान प्रकट किया।
हाजी मुनफैत अंसारी, हाजी सफी खान, हाजी रफी खान, हाजी सलाम अंसारी तथा मस्जिद के इमाम कुतुबुद्दीन साहब ने समिति के अध्यक्ष अनवर अहमद सहित सभी सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में तौफिक अहमद, यासीन अंसारी, सरफराज अली अंसारी, गिलमाने रसूल, अकरम इस्लामुद्दीन, अमान अंसारी, नासिर अंसारी तथा पत्रकार फुरकान अंसारी सहित अनेक लोगों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
हाजी जमशेद खान ने अपने संबोधन में कहा कि नई समिति से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ मस्जिद के कार्यों को आगे बढ़ाएगी तथा समाज में भाईचारे को मजबूत करेगी।

हाजी सफी खान ने कहा कि मस्जिद केवल इबादत की जगह ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और मार्गदर्शन का केंद्र भी है। नई समिति को सभी समुदाय के लोगों का सहयोग मिलेगा और मिल-जुलकर मस्जिद के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

हाजी मुनफैत अंसारी ने संरक्षक बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी अमानत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समिति के साथ मिलकर मस्जिद के विकास, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नई प्रबंधक समिति को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में हाजी मुकर्रम गुज्जर, शाहनवाज अब्बासी, नवाज अब्बासी,शौकीन अब्बासी,मोहम्मद अलमीर, सकूने नजर, शाहनजर अंसारी, शमीम अंसारी, अकीब मंसूरी, मोहसिन मंसूरी, मसरूर अंसारी, मोहम्मद अहमद, जॉनी, फैजान अंसारी, बिटरू, हैदर अली, लियाकत अंसारी, इंजीनियर रियासत अंसारी, जुल्फिकार, दिलफरोज अंसारी, खुर्रम मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply