(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 11 फरवरी 2026। ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों द्वारा ज्वालापुर नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकीब मंसूरी एवं हरिद्वार अंबेडकर नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रहमान अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान फूलमालाओं एवं गर्मजोशी के साथ दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर हाजी जमशेद खान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अकीब मंसूरी और रहमान अंसारी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्र में संगठन को और सशक्त करेगा तथा समाज के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा।
ज्वालापुर नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकीब मंसूरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
हरिद्वार अंबेडकर नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रहमान अंसारी ने कहा कि संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में हाजी मुकर्रम गुज्जर, नौशाद मंसूरी, नसीम, शोकीन, सलीम अब्बासी, शहनवाज अब्बासी, जैनुल अंसारी, सकूने नजर, हाजी मुनफैत अंसारी, सरफराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


